फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में झुग्गी बस्तियों समेत कई संवेदनशील इलाकों में की तलाशी, संदिग्ध ठिकानों की जांच

रेवाड़ी। जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने कोसली क्षेत्र में विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में सीआईए कोसली और थाना कोसली की संयुक्त टीम ने नठेड़ा रोड, साल्हावास रोड, हुड्डा के पास झुग्गी बस्तियों और कोसली के एक मोहल्ले सहित कई संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार और सीआईए कोसली प्रभारी पीएसआई नितीश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने सुबह-सुबह कार्रवाई की। पुलिस की अचानक हुई चेकिंग से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास नशा बेचने, तस्करी करने या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत डायल 112 या मानस हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दे सकता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें