फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 May 2026 04:06 PM IST

विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर डीडीपीओ अंकित चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सभी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। जिला प्रधान राजकुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार पिछले दो वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लगातार अनदेखी कर रही है। कई घोषणाओं के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया गया। यूनियन की ओर से कई बार ज्ञापन और पत्र भेजे गए, लेकिन अब तक वार्ता के लिए समय निर्धारित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर 2025 को आदेश जारी करते हुए 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने के निर्देश दिए थे। सरकार को यह आदेश 28 फरवरी तक लागू करना था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा 24 नवंबर 2024 को सफाई कर्मचारियों को 26 हजार रुपये मासिक वेतन देने की घोषणा भी आज तक लागू नहीं हुई है। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश में एक मई 2026 से नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद सरकार वार्ता करने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दलित वर्ग के मुद्दों को केवल नारों तक सीमित रख रही है। यूनियन ने मांग की कि हड़ताली नगर पालिका और दमकल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान वार्ता के माध्यम से किया जाए। साथ ही ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी से कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि 12 मई को प्रदेशभर में आक्रोश प्रदर्शन किए जाएंगे और 13 मई को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पड़ने पर हड़ताल जैसा कठोर कदम भी उठाया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें