फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी : 14 परीक्षा केंद्रों पर 5,455 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सुनील कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 02:56 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शनिवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। निर्धारित समय से पहले ही सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए और दस्तावेजों की जांच व तलाशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को केंद्रों में प्रवेश दे दिया गया। दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। जिले में आयोजित इस परीक्षा में कुल 5,455 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि केंद्रों के अंदर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान पत्र, एडमिट कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी गई और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें