बावल के साबन रोड पर गारमेंट की दुकान पर ताला तोड़कर चोर सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। बावल के सांजरपुर गांव निवासी नरेंद्र ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान का ताला बंद करके गया था। सुबह पड़ोसी चाय वाले ने उसे चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचा तो ताला गायब था और दुकान से 150 पैंट व 100 शर्ट चोरी मिली। दस हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।