धारूहेड़ा में भिवाड़ी-अलवर बाईपास पर बना रैम्प अब जंग का अखाड़ा बनता जा रहा है। हरियाणा की तरफ से बनाए गए रैम्प पर आज फिर हरियाणा के द्वारा उसी रैम्प को और बड़ा किया जा रहा था, तभी बॉर्डर पर रहने वाले लोग एकजुट हो गए और मलबा डाल रहे ट्रेक्टर के सामने लेट गए। वहीं, मौके पर रैम्प बनवा रहे धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन को भी वहीं के रहने वाले लोगों ने खरी खोटी सुनाई। भीड़ के दौरान एक महिला ने धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव का कॉलर तक पकड़ लिया और रैम्प का विरोध किया। लोगों का आरोप है कि इलाके में लगातार हो रही बरसात से पूरे इलाके में जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी जाने लगा है।