फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में शुरू हुई बारिश, जमकर हुई ओलावृष्टि

शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। इस दौरान जमकर ओलावृष्टि हुई। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच देर शाम शुरू हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था और लोग गर्मी से परेशान थे। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर काफी अधिक रहा। दोपहर तक सड़कों पर गर्म हवाएं चलती रहीं और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। हालांकि शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई स्थानों पर लोगों ने घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें