फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मोती चौक पर फूंका पुतला

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Dec 2025 03:13 PM IST

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में आज रेवाड़ी में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया और मोती चौक पर बांग्लादेश का पुतला फूंका। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग अग्रसेन चौक पर एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने विरोध मार्च शुरू किया। यह मार्च शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए मोती चौक तक पहुंचा। हाथों में तख्तियां और भगवा झंडे लिए प्रदर्शनकारी “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो”, “बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाते रहे। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, उनके धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और उन्हें असुरक्षित माहौल में रहने को मजबूर किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए और भारत सरकार को कूटनीतिक स्तर पर सख्त कदम उठाने चाहिए। मोती चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित रखा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती। सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें