गत वर्ष के दौरान में 430 करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं। 17 अक्तूबर को प्रदेश में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो रहा है। भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने उनसे एक साल के दौरान कराए गए कार्यों का हिसाब पूछने वालों को जवाब देते हुए कहा कि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रविवार को नाईवाली के पास एक टूरिस्ट कांप्लेक्स में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक साल के दौरान कराए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनके विरोधी उनसे एक साल का हिसाब मांग रहे हैं। जिसमें वह अभी तक 430 करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। मेरा एक वर्ष का कार्यकाल विरोधियों के पिछले 50 वर्षों पर भारी पड रहा है। उन्होंने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव तथा उनके पुत्र पूर्व विधायक चिरंजीव राव पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि अगर रेवाड़ी में विकास के प्रति उनका कोई विजन होता तो अभी तक शहर तस्वीर बदल गई होती। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों तक रेवाड़ी को पीछे धकेलने वाले भी बोलते है कि कोई काम नहीं हो रहा। कैप्टन अजय यादव द्वारा नगर परिषद द्वारा 30 वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग का समर्थन करते हुए विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि पिछले 30 वर्षों की नहीं बल्कि 50 वर्षों के विकास कार्यों की जांच कराई जानी चाहिए। हम इस बात की भी जांच करेंगे कि आखिर स्लम बस्तियों के विकास कार्यों के लिए आया पैसा कहां चला गया। जनता की गाढी कमाई को किसी को भी नहीं खाने देंगे ।