नगर के अम्बेडकर पार्क में किसान यूनियन की एक बैठक रामकिशन महलावत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें किसानों की लंबित मांगों को लेकर 13 अगस्त को नगर में ट्रैक्टर सहित विरोध मार्च निकालने के बाद एसडीएम बावल को एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पूर्व राज्यपाल स्व. सतपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। किसानों की खाद बिजली और अन्य समस्याओं, एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की जाएगी।