फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, सरकार से मांगें तुरंत लागू करने की अपील

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के राज्य कमेटी के आह्वान पर भूख हड़ताल के तीसरे चरण में सोमवार को रेवाड़ी डिपो के कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने सरकार पर रोडवेज कर्मियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लंबित मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की। भूख हड़ताल पर बैठने वाले कर्मचारियों को इंटक प्रधान राजपाल यादव, चालक संघ प्रधान संजय यादव, डिपो प्रधान प्रवीण यादव, सचिव रविंद्र झाड़ोदा व केशियर को फूलमालाएं पहनाकर समर्थन दिया गया। इस दौरान साझा मोर्चा के प्रधान राजपाल यादव, संजय यादव, शवि यादव, वेद प्रकाश, रवि यादव, सुनील यादव, उधम सिंह सहित अन्य नेताओं ने समर्थन जताया। कार्यक्रम में राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें