फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: मोहनपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान बुजुर्ग की मौत

बावल क्षेत्र के गांव मोहनपुर में पारिवारिक विवाद के चलते 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सतपाल के रूप में हुई है। घटना के दौरान उसे सिर में गंभीर चोट लगी थी। बावल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि यह घटना पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के दौरान हुई। सतपाल शराब का आदी था और विवाद के बीच वह सीढ़ियों से गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए माेर्चरी भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा दुबई में रहता है। पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। परिजनों की शिकायत के आधार पर ही आगे केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें