फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: प्राचीन बारा पत्थर शिव मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहन कर मंदिर आने पर लगाई रोक

शहर के 12 पठार स्थित शिव मंदिर की प्रबंधन समिति ने रविवार को मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के लिए एक ड्रेस कोड लागू करने की घोषणा की। प्रबंधन समिति ने एक बयान जारी कर कहा कि मंदिर में आने वाले भक्तों को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो शालीनता बनाए रखें और पवित्रता का सम्मान करें। मंदिर में अनुचित पोशाक, जैसे हाफ पैंट, बरमुंडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट तथा कटी-फटी जींस पहनने वालों को भगवान के दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस वजह से लिया गया फैसला मंदिर के पुजारी ने यह फैसला पवित्र स्थान की पवित्रता और मर्यादा को संरक्षित करने के उद्देश्य से दिशानिर्देश लागू करने का निर्णय लिया है। उनकी तरफ से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि शॅार्ट कपडे़ पहनने पर मंदिर परिवार में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें