फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: 250 नागरिकों की शिकायतों का मौके पर किया गया निपटारा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 06:13 PM IST

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए बुधवार को भी सेक्टर - 1 स्थित परिवार पहचान पत्र के प्रदेश कार्यालय में आए लगभग 250 नागरिकों की शिकायतों और मांगों का मौके पर ही निपटारा कराया गया। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष का भाव देखने को मिला। डॉ. सतीश खोला ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए कार्यालय पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। नागरिकों की पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था भत्ता, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, बिजली-पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को भेजकर तुरंत समाधान कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें