रेवाड़ी में रेलवे कॉलोनी स्थित सब डिवीजनल रेलवे आसपताल में सेवानिवृत रेलवे कर्मचारियों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपन 3.0 अयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मेडीकल अधीक्षक डॉ. केशव गुप्ता ने किया। इस कैम्प में 101 पेंशनभोगियों ने डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाया। जिसमें महिलाओं की काफी संख्या रही। पेंशनभेगियों ने इस एप के उपयोग की भी जानकारी ली। सब डिवीजनल रेलवे आसपताल की और से सेवानिवृत कर्मचारियों की जरूरी जांच भी की। बीकानेर मण्डल की और से सुरेश कुमावत, सहायक मण्डल वितीय प्रबन्धक, सुरेन्द्र कुमार सैनी, वरिष्ठ सैक्शन लेरवा अधिकारी एवं कल्ला राम मीणा, मुरव्य हित निरीक्षक उपस्थित रहे तथा एसोसिशन की रेवाड़ी शाखा की तरफ से के. के. सक्सेना, जोनल अध्यक्ष/शाखा सचिव, विष्णु भगवान शर्मा, राम जीवन, प्रेम सिंह नेगी, सुरेश कुमार, सुआ प्रकाश, बनवारी लाल, प्रेम चन्द, हरिश चन्द्र आदि ने कैम्प संचालन में अपना सहयोग दिया।