ज्योति शर्मा ने जिला परिषद की अध्यक्ष के लिए बुधवार को शपथ ली है। वे 16 फरवरी को जिला परिषद की अध्यक्ष चुनी गई थी। वे इससे पहले जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके खिलाफ 2024 में अविश्वास प्रस्ताव पास किया गया था। जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर शपथ ग्रहण कराई गई। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने उनको शपथ दिलाई। ज्योति शर्मा उपायुक्त के शपथ दिलाते समय अटक गई। उपायुक्त ने इसके बाद पूरी शपथ साथ के साथ बोली। शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी और पूर्व मेयर अवनीत कौर विशेष रूप से शामिल रहे। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने इसके बाद ज्योति शर्मा कुर्सी पर बैठाया। ज्योति शर्मा ने दो मार्च को जिला परिषद के हाउस की बैठक बुलाई है। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।