फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में नहर में नहाने गए युवक की डूबने मौत, खुबडू झाल पर मिला शव

थाना सदर क्षेत्र के सिठाना गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाते समय डूबे रितिक (23) की मौत हो गई। दो दिन बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे सोनीपत जिले में दिल्ली पैरलल नहर में खुबडू झाल के पास मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। काबड़ी गांव के ऋषिपाल ने बताया कि उनके चार बच्चे दो बेटे और दो बेटी हैं। जिनमें रितिक सबसे छोटे थे और एक फैक्टरी में काम करते थे। रविवार को वह अपने ताऊ के के बेटे सन्नी और दोस्त योगेश के साथ सिठाना गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाने के लिए गए थे। जहां पर पहने उन्होंने पार्टी की। इसके बाद रितिक ने नहाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वह ऊपर नहीं आया और पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे सोनीपत जिले में खुबडू झाल के पास रितिक का शव नहर में मिला। इसके बाद परिजन शव को लेकर नागरिक अस्पताल पानीपत पहुंचे। मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें