फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 06:03 PM IST

थाना सदर क्षेत्र के सिठाना गांव में मंगलवार शाम महिला रानी (32) की फंदा लगाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला के पति अजीत व अन्य ससुरालियों पर हत्या कर फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए। मृतका के भाई ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई थी कि उसे गाय ने टक्कर मार दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। उन्हें शव के पास जाने से रोक दिया। पुलिस ने शिकायत पर पति, सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। अर्जुन नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी बहन रानी की शादी नवंबर 2011 में सिठाना गांव निवासी अजीत के साथ हुई थी। मंगलवार शाम को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रानी को गाय ने टक्कर मार दी है और उसकी हालत गंभीर है। वह तुरंत ही सिठाना गांव में पहुंच गए। गांव में रानी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। उन्होंने रानी का शव देखने के लिए कहा तो ससुरालियों ने शव के पास जान से रोक दिया। जिस पर उन्हें कुछ शक हुआ और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो रानी के गले पर निशान मिले। जिस पर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पति अजीत, सास सुंदरी, ससुर नवाब और अजीत के भाईयों अमित, दीपक व प्रमजीत पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें