फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: कोहरे से प्रभावित हो रही ट्रेन, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट

कोहरे से प्रभावित ट्रेनें आए दिन यात्रियों को परेशान कर रही है। ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से स्टेशन पर आ रही हैं। जिससे यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का समय खराब करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनें देरी से आई। यात्री सुनीता और नीरज ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर इंतजार करते हुए काफी समय हो गया। उनकी ट्रेन स्टेशन पर पौने तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी देरी में तो हम अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। हमारा समय भी खराब हो रहा है। ठंड का मौसम है ऐसे में यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहते हैं। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों का घंटों तक का समय ट्रेनों के इंतजार में खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें