दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया किशोर रोहित सिठाना के पास दिल्ली पैरलल नहर में डूब गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। रजापुर गांव के अशोक ने बताया कि उनका बड़ा बेटा रोहित रविवार को सवा 10 बजे अपने दोस्त अंकित व हिमांशु के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। जब उसने शोर मचाया तो हिमांशु ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन हिमांशु के उसके पास पहुंचने से पहले ही वह गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद दोस्तों ने परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर रोहित की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चल रहा है।