पानीपत नेशनल हाईवे-44 पर टोल प्लाजा पर खाली टैंकर में आग लग गई। चरखी दादरी से टैंकर खाली कर ड्राइवर पंजाब के राजपुरा लौट रहा था। पानीपत के टोल प्लाजा पर ब्रेक लेते समय टायर में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।