फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के 20 पार्कों में होगा सुनियोजित पौधारोपण, आईओसीएल के सहयोग से लगेंगे 10 हजार पौधे

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। हरियाणा विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने शुक्रवार को पानीपत जिले के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। समिति के चेयरपर्सन रामकुमार कश्यप की अध्यक्षता में पहुंचे उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) ने पर्यावरण संरक्षण, सीवेज ट्रीटमेंट और अर्बन फॉरेस्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। समिति ने सर्वप्रथम जिला सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। चेयरपर्सन रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना समय की मांग है। इसके बाद समिति ने राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत सोंधापुर में संचालित 20 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का जायजा लिया। अधिकारियों ने समिति को गंदे पानी को वैज्ञानिक प्रक्रिया से शोधित कर दोबारा उपयोग योग्य बनाने की प्रक्रिया समझाई। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड नंबर 21 स्थित शहीद उधम सिंह पार्क, शहीद राजगुरु स्टेडियम, वॉलीबॉल ग्राउंड और एचएसवीपी द्वारा सेक्टर-19 यूआईई में विकसित अर्बन फॉरेस्ट का निरीक्षण किया। 4.67 एकड़ में फैले इस अर्बन फॉरेस्ट में 8,044 पौधे और झाड़ियां लगाई गई हैं। समिति ने शोंधापुर में बन रहे अत्याधुनिक स्टेडियम का भी दौरा किया। आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने फूल-मालाओं से डेलिगेशन का स्वागत किया और अपनी समस्याएं रखीं। समिति सदस्यों ने स्थानीय पार्षद संजीव दहिया द्वारा कराए गए विकास कार्यों और गुणवत्ता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य घनश्याम दास, विकास सहारण, बहादुरगढ़ विधायक राजेंद्र सिंह जून, एसडीएम मनदीप कुमार, एसएचवीपी के ईओ प्रतीक हुड्डा, नगर निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी, संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ भूपेंद्र चहल और वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया मौजूद रहे। 20 पार्कों में होगा सुरक्षित पौधारोपण स्थानीय स्काईलार्क टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत में चेयरपर्सन ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, थानों और तहसीलों में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते पानीपत में पौधारोपण की अत्यंत आवश्यकता है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आश्वस्त किया कि पानीपत को हरा-भरा बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी को ऐसे 20 पार्कों का चयन करने के निर्देश दिए जहां फेंसिंग और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हों। उपायुक्त ने बताया कि आईओसीएल के सहयोग से जिले में 10 हजार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें