फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में 108 कुंडी यज्ञ से हुआ श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ

सेक्टर 13-17 में शनिवार को सुबह नौ बजे 108 कुंडीय अखंड यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ का शुभारंभ काशी, पुरी, अयोध्या और कुरुक्षेत्र से आए अनेक विद्वानों ने किया। अब अखंड यज्ञ 72 घंटे चलेगा। पंडित निर्मल शास्त्री की देखरेख में यज्ञ कार्यक्रम शुरू हुआ। शाम को साढ़े पांच बजे बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्री हनुमान कथा श्रद्धालुओं को सुनाएंगे। पंडित निर्मल शास्त्री ने बताया कि श्री हनुमंत कथा 17 से 19 मई तीन दिन तक चलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे 108 कुंडीय अखंड यज्ञ से हुआ। ये अखंड यज्ञ 72 घंटे चलेगा। इसमें कथा वाचक बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा की जाएगी। शाम को कथा के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्रद्धालुओं के प्रश्नों के उत्तर देंगे। बागेश्वर सरकार द्वारा 18 मई को 11 बजे दरबार लगाया जाएगा। इसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री लोगों को पर्चे बनाएंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में भंडारे की व्यवस्था सुबह ही शुरू हो गई है। भंडारा तीन दिन अटूट चलेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें