फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्मॉग से बढ़ रहा आंखों में संक्रमण का खतरा, पानीपत में मरीज दोगुने

इस माह छह दिन टेक्सटाइल नगरी का एयर क्वालिटी इंडेक्श छह दिन रेड जोन, नौ दिन ऑरेंज जोन व 11 दिन यलो जोन में रहा है। शहर की हवा में धूल की मात्रा बेहद ज्यादा है। इस माह शहर की हवा में धूल की मात्रा 500 माइक्रो ग्राम घन मीटर तक पहुंच चुकी है। स्मॉग का प्रकोप लगातार जारी है। यह नेत्र रोगियों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। आंखों की पुतलियों पर महीन कण चिपक रहे हैं। इससे आंखों में लाली व खारिस की परेशानी हो रही है। मोतियाबिंद के रोगियों को भयंकर संक्रमण हो रहा है। स्मॉग के कारण आंखों में जलन, लालपन, पानी आना और खुजली आम हो गई है। जिला नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग संबंधी ओपीडी 200 के पार पहुंच गई है। यह आमतौर पर 80-90 के बीच रहती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें