पानीपत वार्ड नंबर चार के अशोक नगर में एक सांड ने एक बुजुर्ग को अपने सींगों पर उठा कर पटक दिया। जिससे बुजुर्ग मार्केट के बीच रखे ट्रांसफार्मरों के चबूतरे पर जा गिरा। बुजुर्ग की नाजुक हालात को देखते हुए आसपास के लोगों ने उसे स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। जो अशोक नगर मार्केट की एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। इस दुर्घटना में घायल हुए करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान नारायण निवासी अशोक नगर के तौर पर हुई है।