पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के विरोध संगठनों का जिला सचिवालय पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। लोगाें ने सरकार ने इसकी जवाबी कार्रवाई की मांग की जन आवाज सोसाइटी और विभिन्न संगठनों ने वीरवार सुबह 10 बजे ही जिला सचिवालय पर पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके साथ उपायुक्त के मार्फत प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने जिला सचिवालय के बाहर पुतला फूंका। जन आवाज सोसाइटी के प्रधान जोगिंद्र स्वामी ने बताया कि पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों का हमला कायरतापूर्ण रवैया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब पाकिस्तान में तैयार आतंकवादी कर रहे हैं। केंद्र की सरकार को इनका बदला लेना होगा। शेरू पहलवान और शशि कपूर ने कहा कि सरकार को इस हमले का बदला लेना चाहिए। जम्मू और कश्मीर शांति भंग करने वाले आतंकवादियों को चुन-चुनकर सजा देनी चाहिए। पानीपत ही नहीं पूरे देश में इस घटना के प्रति रोष व्याप्त है। हर कोई जवाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।