गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने वीरवार को रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी पर जागरूक कार्यक्रम किया। यात्रियों को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ रेलवे स्टेशन पर नियमित रूप से कार्यक्रम करने का फैसला लिया। रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी इस जागरूक अभियान में साथ रही। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र व रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी दिनेश कुमार मीणा को ज्ञापन भी सौंपा है।