फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा चार घंटे लेट, यात्री करते रहे इंतजार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 06:16 PM IST

स्टेशन पर ट्रेनों की देरी के कारण यात्री आए दिन परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को स्टेशन पर घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। स्टेशन पर लंबा इंतजार करते हुए यात्री परेशान नजर आए। मंगलवार को पांच ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से पहुंची। यात्री नीरज और रवि ने बताया कि वह एक घंटे से स्टेशन पर अपनी ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए हैं। उनकी ट्रेन निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे लेट है। इतने समय में तो वह अपने गंतव्य पर पहुंच जाते। बारिश का मौसम चल रहा है। हर यात्री को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए और इतना लंबा इंतजार भी ना करना पड़े। जल्दी अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए ही लोग ट्रेन का सफर पसंद करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें