फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: कटरा और जम्मू की ट्रेन रद्द रहने के साथ दस ट्रेनें देरी से पहुंची, यात्री परेशान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 07:00 PM IST

जम्मू और कटरा की ट्रेन रद्द रहने के साथ दिल्ली-अंबाला रूट की 10 ट्रेनें देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। वहीं कटरा और जम्मू जाने वाले यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। ऐसे में अपने टिकट वापस करने शुरू कर दिए हैं। वीरवार को करीब 30 यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल कराए। ऐसे में टिकट आरक्षित काउंटर पर भीड़ लगी रही। यात्री मुकेश और हरिओम ने बताया कि वह काफी समय से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण समय से अपने गंतव्य पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए परेशानी हो जाती है क्योंकि ट्रेनों की देरी कारण वह समय से अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते। यात्री समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं लेकिन यहां तो ट्रेनें ही घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्री भी अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुंचेंगे। ये ट्रेनें पहुंची देरी से दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:22 घंटे की देरी से पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 2:17 घंटे की देरी से पहुंची। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:34 घंटे की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 1:20 घंटे की देरी से पहुंची। मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 1:38 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 1:10 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली पानीपत एमईएमयू 47 मिनट की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 36 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 33 मिनट की देरी से पहुंची।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें