फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: ट्रेनों की देरी से यात्रियों को हुई परेशानी

हर दिन ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। यात्रियों को घंटों तक अपनी ट्रेनों के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। इसके साथ 11 ट्रेनें और देरी से पहुंची। यात्री अनमोल और मुकुल ने बताया कि वह अपनी ट्रेन के आने से 20 मिनट पहले ही स्टेशन पर पहुंच गए थे और यहां आने के बाद पता चला कि ट्रेन करीब चार घंटे देरी से है। ट्रेनों के निर्धारित समय पर न पहुंचने से बाकी यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर आना चाहिए। हर किसी को अपने गंतव्य पर समय पर पहुंचना होता है। इतना लंबा इंतजार करना भी आसान नहीं है। ये ट्रेनें पहुंची देरी से दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। स्वराज एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 45 मिनट की देरी से पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस 43 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली पानीपत एमईएमयू 47 मिनट की देरी से पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 41 मिनट की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 38 मिनट की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 38 मिनट की देरी से पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें