टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खंडरा के लाल नीरज चोपड़ा गुरुवार रात को दूसरी बार पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरे हैं। उनका मैच भारतीय समय अनुसार रात 11:50 बजे शुरू हुआ। इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में 89.34 मीटर भाला फेंकने के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों को ही नहीं बल्कि देशवासियों को भरोसा है कि वो स्वर्ण पदक जीतकर एकबार फिर इतिहास रचेंगे। ऐसे में नीरज के गांव खंडरा में फाइनल मुकाबले को लेकर खासा उत्साह है। लाइव मैच देखने के लिए पैतृक गांव खंडरा समेत शहर के स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई है, जहां सामूहिक रूप से लोग मैच देख रहे हैं।