फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बकरीद के बाद रात को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत, दो गंभीर

Naveen Updated Fri, 29 May 2026 03:29 PM IST

विद्यानंद कॉलोनी में पुरानी रंजिशन बकरीद के बाद वीरवार रात करीब पौने नौ बजे दो पक्षों में चाकू और तेजधार हथियार चले। इसमें जुनैद की मौत हो गई जबकि इसके दो साथियों समेत चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के मरने वाला दोनों घायल एक ही परिवार से हैं। वे बकरीद मनाने के बाद रात को एक साथ घूमने निकले थे। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना पुलिस चांदनी बाग पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विद्यानंद कॉलोनी के जुनैद, मेहताब और सईद वीरवार देर रात को घूमने के लिए निकले थे। दूसरे पक्ष के लोग पिछले कुछ समय से किसी बात पर रंजिश पाले हुए थे। रात करीब नौ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। उनके बीच विवाद बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे लाठी-डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। जुनैद, मेहताब और सईद को छाती और पेट में चाकू लग गए। इसमें दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। जुनेद, मेहताब और सईद खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए। हमलावर मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया। मेहताब और सईद का आईसीयू में दाखिल किया। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना चांदनी बाग पुलिस इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात को शव को शवगृह में रखवा दिया है। अधिकारियों ने मामले की नजाकत को देखते हुए कॉलोनी में पुलिस तैनात कर दी। चांदनी बाग थाना के प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक जल्द ही पहुंच जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें