दिल्ली अंबाला रेल लाइन पर वीरवार देर रात को ट्रेन की चपेट में आने से मां और आठ माह की बेटी की मौत हो गई। आठ मरला निवासी एक महिला अपनी बेटी को दवा दिलाने जा रही थी जाटल रोड पुल के पास जम्मु मेल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जहां पर शुक्रवार को मां और बेटी के शवों का पोस्टमांर्टम कराकर को परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों के ब्यान के आधार पर जीआरपी ने कार्रवाई की है। जीआरपी के थाना प्रभारी बलवान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार की रात को उन्हें सूचना मिली थी कि जाटल रोड पुल के पास अप रेलवे लाइन पर एक महिला और छोटी बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। आसपास के लोगों द्वारा पूछताछ करने पर दोनों की शिनाख्त पूजा निवासी आठ मरला और उसकी बेटी गोरी के रूप में हुई। पति दिलीप ने बताया कि वह मेहनत मजूदरी का काम करता है। और मूल रूप से जिला नवादा बिहार का रहने वाला है। वीरवार को वह काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी पूजा छह माह की बेटी को दवाई दिलाने के लिए आठ मरला से खटीक बस्ती जा रही थी। जब वह रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी तो ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। जीआरपी ने परिजनों के ब्यान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।