फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में सर्द हवा चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त, आज से बढ़ेगा कोहरा और ठंड

धुंध के साथ करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा ने सर्दी बढ़ा दी है। मंगलवार को तड़के धुंध के चलते दृश्यता शून्य रही। वहीं दिन के समय तेज हवा चलने से धूप निकलने के बाद भी किसी प्रकार की राहत महसूस नहीं हुई। बुधवार से ठंड और बढ़ेगी और इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक आ सकता है। विशेषज्ञ विशेषज्ञ ने तापमान में कमी आने की और कोहरा व ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। दिसंबर माह समाप्त होने से ही धुंध गहराने से दृश्यता शून्य पर पहुंचने लगी है। मंगलवार को सुबह पांच से छह बजे तक कोहरा गहराने से दृश्यता शून्य रही जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मंगलवार को हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम न्यूनतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सोमवार की अपेक्षा एक डिग्री कम रहा। चिकित्सक डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें अपने सिर, गर्दन, हाथों और पैरों को अच्छी तरह से ढक कर रखे क्योंकि अधिकांश ऊष्मा का नुकसान इन्हीं अंगों के माध्यम से होता है। घर के अंदर रहे और ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है उसके बाद तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। तापमान में कमी आने के साथ कोहरा व ठंड बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को वाहनों की रफ्तार कम रखनी चाहिए और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय सिर को अच्छे से ढककर बाहर निकलना चाहिए। बच्चों व बुजुर्गों को जरूरी काम होने पर ही सुबह व शाम के समय घर से बाहर निकलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें