फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में ट्रक ने मजदूर को मारी टक्कर, हुई मौत

थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र में सुबह मजदूरी के इंतजार में खड़े मजदूर आरिफ (55) को गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले मोहम्मद मुजाहिर ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा आरिफ पानीपत के नूरवाला में रहकर मजदूरी करते थे। उनके छह बच्चे हैं। जिनमें चार बेटी और दो बेटे हैं। सुबह मजदूरी के लिए वह नूरवाला बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी समय आरिफ डिवाइडर को पार कर दूसरी साइड आने लगा तो गलत साइड से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पीछे वाला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें