इनेलो ने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा का अनादर के मामले में जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इसके साथ एसपी को मामले में कार्रवाई के लिए शिकायत दी। जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि ताऊ देवीलाल जननायक हैं। उन्होंने प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति में आदर्श स्थापित किए हैं । उनकी प्रतिमा का इस तरह से अनादर करना उचित नहीं है। युवा पीढ़ी को महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए। विदित है कि शहर के सोशल मीडिया में ताऊ देवीलाल की एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुई। यह वीडियो इनेलो नेताओं के पास पहुंची तो उन्होंने वीडियो के बारे में पता लगाया। यह पानीपत के ताऊ देवीलाल पार्क स्थित पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की प्रतिमा के आगे बनाई मिली। युवती के बारे में पता लगाया तो वह जिले के झांबा गांव की मिली। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसके विरोध में कमेंट आना शुरू हो गए। इसके बाद युवती ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंड से हटा दिया था। उन्होंने एक अन्य वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर बनाया और इस बारे में माफी मांगी। पहले भिवानी में आया में आया था वीडियो इससे भिवानी जिले के धनाना गांव के कुछ युवकों का प्रतिमा के ऊपर चढ़कर वीडियो सामने आया था। एक युवक प्रतिमा के कंधे पर चढ़कर नाच रहा था और नीचे खड़े दूसरे युवक उसका वीडियो बना रहे थे। इस रील के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना भी लगाया था।