पानीपत के मतलौडा क्षेत्र में आसन गांव के पास बिजली की तार में उलझकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की गर्दन धड़ से अलग हो गई। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक आढ़ती के पास ड्राइवर था और वीरवार को मतलौडा से पानीपत आ रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसा मतलौडा क्षेत्र में आसन गांव के पास हुआ।