फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में आईजी रेलवे व कमांडो मनीष चौधरी ने पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण टीमों का निरीक्षण किया

आईजी रेलवे एवं कमांडो मनीष चौधरी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण टीमों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों की तैयारियों, अनुशासन एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास हर परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाता है। इसके साथ ही उन्होंने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करने, सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने के निर्देश दिए। जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चार कंपनियों का गठन किया गया है। इन कंपनियों के जवान लाठी-डंडा, कैन शील्ड, टियर गैस, एंटी राइट उपकरण व आधुनिक हथियारों से लैस रहते हुए वन-कॉल तैयारी की स्थिति में रहते हैं। जिससे किसी भी आपात या संवेदनशील स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। आईजी मनीष चौधरी ने सभी कंपनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास व ड्रिल करने से ही पुलिस की कार्यकुशलता एवं प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार संभव है। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपराधियों की पहचान में सीसीटीवी कैमरे अहम भूमिका निभाते हैं। जिले में महत्वपूर्ण स्थानों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग की जाए। सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर समय समय पर वाहनों की जांच की जाए। इस मौके वर एसपी भूपेंद्र सिंह, एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी नरेंद्र कादियान, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी व डीएसपी आत्माराम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें