थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में बीएमएएस डॉक्टर सौरभ जैन ने जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उनकी पत्नी और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई का कहना है कि तीन साल से उनकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। मृतक से लगातार 50 लाख रुपये और जेवर की मांग की जा रही थी। तीन साल से उसके बेटे से भी भी बात नहीं कराई जा रही थी। जिस कारण तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। भाई की शिकायत पर पत्नी, सास, साले और पत्नी क मामा के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। न्यू बसंत नगर निवासी गौरव जैन ने बताया कि वह मूल रूप से सोनीपत के गन्नौर के रहने वाले हैं। उनके भाई डॉ सौरभ जैन बीएएमएस डॉक्टर थे और वह पानीपत के छाबड़ा अस्पताल में बतौर आईसीयू इंचार्ज के रूप में काम कर रहे थे। डॉ. सौरभ का वर्ष 2017 में गन्नोर की ही डिंपल जैन के साथ विवाह हुआ था। उनका एक बेटा भी है। तीन साल से पति-पत्नी के बीच में विवाद चल रहा है। आरोप है कि पत्नी सौभर पर अपने पूरे घर का खर्च उठाने का दबाव बनाती थी। जिस कारण उनका विवाद बढ़ता चला गया। तीन साल पहले पहले अपने मायके में चली गई और वहीं पर रहने लगी। वह बेटे को भी अपने साथ ही ले गई थी। अब पत्नी और उसके मायके वाले सौरभ पर 50 लाख रुपये नकद देने का दबाव बना रहे थे। जिस कारण वह तनाव में था। गौरव जैन ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे उनके भाई ने उन्हें एक मैसेज भेजा। जिसके बाद वह घर पर पहुंचे तो वह कमरे में बेसुध हालत में मिले। तुरंत ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि किसी जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन लगाकर सौरभ ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ---- बेटे से भी नहीं कराते थे बात पुलिस ने सौरभ जैन के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार दिल्ली वाले हैं। मेरी ससुराल वाले और उनके मामा ने हमें बहुत परेशान कर रखा है। पैसों की डिमांड कर रहे हैं। तीन साल हो गए मेरी पत्नी को मेरे से अलग हुए। बच्चे से भी बात नहीं करने देते। मृतक ने पत्नी डिंपल, सास रेनू जैन, साला शुभम जैन व पत्नी का मामा टीटू बनिया मुल्लापुर पंजाब को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतक के भाई गौरव जैन की शिकायत पर सभी चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।