फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में सीएम नायब सिंह सैनी का उद्योगपतियों से मंथन, 200 उद्यमी हुए शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार दोपहर 3:20 पर पानीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेनी शुरू की। बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा विजन 2047 को लेकर सुझाव एकत्र करना और राज्य को भविष्य के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम स्थल पर हरियाणा 2047 फ्यूचर रेडी हरियाणा की थीम के तहत ट्रिलियन डॉलर प्लस इकोनॉमी और विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाया गया। बैठक को प्री-बजट मंथन के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें उद्योग, रोजगार, निवेश और आधारभूत ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पानीपत-जाटल सड़क पर सीएलसी के साथ बनने वाले उपरगामी पुल का शिलान्यास भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें