थाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में पिता के साथ गई पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के पिता ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जिसे बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।