फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: डाहर गांव में कबड्डी कोच पर भाई ने की फायरिंग, दीवार में लगी गोली

सराना क्षेत्र के डाहर गांव में कबड्डी कोच जोगेंद्र नंबरदार पर उनके भाई रविंद्र ने फायरिंग कर दी। गोली दीवार में लगने से जोगेंद्र बाल-बाल बच गए। उधर फायरिंग के बाद खलबली मच गई। सूचना पर तुरंत ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल से एक खाल खोल भी बरामद किया। एसआई देवेंद्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पैसों के हिसाब के लिए दोनों के बीच विवाद चल रहा है। वारदात रविवार रात 10 बजे हुई। एसआई देवेंद्र ने बताया कि रात को करीब 10 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि डाहर गांव में नंबरदार जोगेंद्र पर उसके भाई रविंद्र उर्फ नन्हा ने गोली चला दी। सूचना पर वह तुरंत ही गांव में पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि पैसों के हिसाब को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद चल रहा था। जिस कारण रविंद्र ने पिस्टल से उस पर गोली चला दी थी। गोली दीवार पर लगने से वह बच गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुटने लग तो आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस को घटना स्थल पर एक खाली खोल पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मंगलवार शाम को एसआई देवेंद्र की शिकायत पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें