फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में एलके हौंडा शोरूम में लगी आग, पूरा शोरूम खाक; दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया

गुहाना रोड पर एलके हौंडा शोरूम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग ने पूरे शोरूम को अपने कब्जे में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से शोरूम में बड़ा नुकसान हुआ है। दो कर्मचारियों घायल भी हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उधर, शोरूम के मालिक, नुकसान का आंकलन करने में जुटे हैं। गुहाना रोड पर ललित गोयल का एलके हौंडा के नाम से शोरूम है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब कर्मचारियों ने शोरूम का स्टोर खोला तो स्टोर रूम से धुंआ उठता दिखाई दिया। जिसके बाद तुरन्त ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जब तक टीम मौके पर पहुंची तो आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। स्टोर में रखे समान और स्टॉक में खड़ी बाइकें व अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गई। दमकल विभाग की टीम ने दो घन्टे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से होने वाले नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें