पानीपत के जीटी रोड स्थित रोड़ धर्मशाला के पीछे वेस्ट के एक गोदाम में आग लग गई। दमकलकर्मी करीब आठ घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के जीटी रोड स्थित रोड़ धर्मशाला के पीछे वेस्ट के एक मोदाम में आग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकलकर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का काफी प्रयास लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमलकर्मियो ने एक के बाद एक दर्जन गाड़ी लेकर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।