फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, सरकार की अनदेखी पर जताया रोष

अपनी मांगों को लेकर किसानों ने जिले में चार स्थानों पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों का यह प्रदर्शन सरकार द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी के खिलाफ था। पानीपत में यह मार्च बाबरपुर मंडी से शुरू होकर जीटी रोड टोल प्लाजा और तहसील कैंप कट से होते हुए वापस बाबरपुर मंडी पर समाप्त हुआ। किसानों ने सरकार पर लगाए आरोप भारतीय किसान यूनियन के नेता हरेंद्र राणा ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को अपनी जिम्मेदारियां याद दिलाने के लिए किया गया है। मांगों पर नहीं हो रही सुनवाई किसानों का कहना है कि एमएसपी की गारंटी, कर्जमाफी और कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है। सरकार से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें