दिल्ली विधानसभा चुनाव माहौल में पानीपत से शराब नकली शराब की तस्करी की जा रही थी। एक सप्ताह में नकली शराब सेे भरा एक कैंटर खपा दिया जाता था। डेढ़ माह से समालखा में नकली शराब बनाने का यह धंधा चल रहा था। बुधवार रात को सीआईए टू ने इस पूरे धंधे का भंडाफोड़ दिया। एक फैक्ट्री में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में केमिकल, शराब की भरी व खाली बोतलें बरामद की गई। इस पूरे धंधे के मास्टर माइंड अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीआईए टू ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।