फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी

गंगा दशहरा पर वीरवार को श्रद्धालुओं ने यमुना के सनौली और हथवाला घाट पर श्रद्धा की डुबकी लगाई।इस दौरान यमुना किनारे मेले का आयोजन किया गया। यमुना के सनौली घाट पर पहली बार लकड़ी से बेरीकेटिंग करके श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका गया। वहीं, कपड़े बदलने के लिए अस्थाई केबिन बनाए गए। हरियाणा और यूपी पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पूरा दिन तैनात रहे। गंगा दशहरा पर वीरवार को ही तड़के ही श्रद्धालुओं का यमुना पर पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ यमुना किनारे श्रद्धालुओं का हुजूम लग गया। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका और बैरिकेडिंग से पहले ही स्नान करने की सलाह दी। यमुना पर शाम तक स्नान चला रहा। दोपहर के समय यमुना किनारे पैर रखने को भी जगह नहीं मिल रही थी। गोहाना निवासी आरती और स्नेहलता ने बताया कि ज्येष्ठ मास की दसवीं पर गंगा दशहरा का आयोजन किया जाता है। इस दिन गंगा और यमुना में स्नान करने से लोगों के संकट कट जाते हैं और पितृ प्रसन्न होते हैं। पानीपत के सनौली खुर्द के थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि वीरवार को गंगा दशहरे पर अमावस्या व अन्य धार्मिक दिनों से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। इन सब को देखते हुए प्रशासन और पुलिस तैनात रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें