फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: डीसी ने सरसों में पकड़ा झोल, कमेटी सचिव को दी चेतावनी

रबी सीजन में तोल में झोल किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसराना की नई अनाज मंडी में औचक निरीक्षण में सरसों का कांटे पर वजन कराने में 100 ग्राम का अंतर पाया। उपायुक्त ने किसान को पूरी ढेरी के लिए 100 ग्राम प्रति बोरी के हिसाब से सरसों देने के निर्देश दिए। साथ ही मार्केट कमेटी सचिव और दूसरे अधिकारियों को दोबारा इस तरह करने पर निलंबित करने की चेतावनी दी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया वीरवार को इसराना की अनाज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह भी रहे। उपायुक्त ने मंडी में किसानों से बात की। किसानों ने बताया कि मंडी में इलेक्टि्रक कांटे से तौल नहीं किया जा रहा है। सामान्य कांटे के वजन का पता नहीं लग पाता है। वहीं नमी बताकर गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। उपायुक्त ने अपने सामने दोनों कांटों पर वजन कराया। इसमें 100 ग्राम का अंतर मिला। उपायुक्त ने मार्केट कमेटी सचिव को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की गड़बड़ी फिर मिली तो निलंबित कर दिए जाएंगे। कमेटी सचिव ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि उनके साथ आपको भी निलंबित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें