फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डेरा बाबा जोध सचियार में तीन दिवसीय महोत्सव में प्रदेश व देशभर से आएगी संगत

पानीपत के जीटी रोड स्थित डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारा 1947 तक भारत आजादी से पहले पाकिस्तान के मकधुमपुर में स्थित था। 1947 में बंटवारे के समय ज्यादातर संगत के पानीपत में आने से डेरा बाबा की स्थापना यहां की गई। पाकिस्तान के गुरुद्वारा से डेरा बाबा का कलश लाकर यहां स्थापित किया गया। 75 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार यहां हर वर्ष वैशाखी पर्व पर विशाल समागम का आयोजन किया जाता है। देश के कोने-कोने से संगत गुरुद्वारा में आकर डेरा बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करती है। वैशाखी पर्व डेरा बाबा जोध सचियार में गुरुद्वारा में हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा में तीन दिवसीय समागम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को गुरुद्वारा में बैठक का आयोजन किया गया। डेरा बाबा जोध सचियार के प्रवक्ता संत अरुण भ्याना ने बताया कि वैशाखी पर्व पर तीन दिवसीय समागम का आयोजन किया जाएगा। समागम 13 से 15 अप्रैल तक चलेगा। रविवार 13 अप्रैल को शाम सात बजे से साढे 10 बजे तक समागम में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें