फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सर्दी के साथ बढ़े खांसी-जुकाम व सांस के मरीज, नहीं मिला कफ सिरप

शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 05:21 PM IST

सर्दी बढ़ने के साथ खांसी-जुकाम, वायरल बुखार और सांस के मरीज बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को ओपीडी बंद होने से सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ ज्यादा रही। सोमवार को ओपीडी करीब 1800 रही। इनमें खांसी-जुकाम, बुखार और सांस, टीबी जांच के मरीज की ओपीडी लगभग 400 रही। मरीजों को बैठने के लिए पर्याप्त बैंच न मिलने से फर्श पर बैठकर इलाज व दवा लेनी पड़ी। वहीं जरनल सर्जन और हड्डी के चिकित्सक न होने से मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। अस्पताल में पांच साल से ज्यादा की उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप न होने से मरीजों को बाहर से खरीदना पड़ा। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को सामान्य दिनों से ओपीडी ज्यादा रही जिसमें सबसे ज्यादा ओपीडी फिजिशियन की रही इसमें खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, सांस, टीबी जांच के मरीजों की रही। मरीजों को लंबी लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। वहीं सांस के मरीज लाइन में हांफते नजर आए। उन्हें लाइन में लगकर या फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। सिवाह से पहुंचे 48 वर्षीय रामसिंह ने बताया कि उसे दिवाली के बाद से सांस की समस्या हो रही है। वह सोमवार को अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था लेकिन चिकित्सक कक्ष के बाहर लाइन लंबी होने से उसे फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। सेक्टर-25 से पहुंची 29 वर्षीय अंजू देवी ने बताया कि वह अपने सात वर्षीय बेटे को खांसी-जुकाम की दवा दिलाने के लिए आई थी अस्पताल में चिकित्सक ने कफ सिरप लिख दिया लेकिन अस्पताल में कफ सिरप न मिलने उसे बाहर से 120 रुपये में खरीदना पड़ा। वहीं अस्पताल में जरनल सर्जन और हड्डी के चिकित्सक न मिलने से उनके मरीजों को बिना दवा व इलाज के लौटना पड़ा। वर्जन : सर्दी में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों व तीमारदारों के बैठने के लिए अस्पताल में पर्याप्त बैंच की सुविधा है। कफ सिरप के लिए मांग भेजी गई है जो जल्द ही आ जाएगे। मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है।-डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें