फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, महिला की मौत; बेटे-बहू घायल

नेशनल हाइवे 709 एडी पर सनौली क्षेत्र में अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं उसके दो बेटे, बहू और पोता घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के तीसरे बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। हदसा बुधवार देर शाम को हुआ। गांव जलालपुर-1 निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकातय में बताया कि बुधवार को उसका भाई कुलदीप, मां संतरा, भाभी आरती, दूसरा भाई प्रदीप व भतीजा प्रियांशू गांव नवादा-आर में दवा लेने गए थे। प्रियांशु को दवा दिलाकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह श्याम पैलेस हॉल के पास पहुंचे तो एक अनियंत्रित कार ने प्रदीप और कुलदीप की बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे सभी लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मां संतरा की मौत हो गई। भाई प्रदीप, कुलदीप भारी आरती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने अजय की शिकायत पर कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें